रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिशप्स काउंसिल ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट झारखंड प्रदेश की संयुक्त बैठक बुधवार को हुई। बैठक गोस्सनर कॉलेज समीप एक होटल में हुई। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमोन शामिल हुए। इस दौरान मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव सहित झारखंड के ईसाईयों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद कांटा टोली अमृतबाग नया टोली स्थित पीएच चर्च में झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल प्रेम का संदेश-2026 कार्यक्रम की तैयारी की बैठक हुई। जानकारी दी गई कि 18-19 मार्च की शाम पांच बजे से धुर्वा प्रभात तारा मैदान में कार्यक्रम में होगा। इसमें पंजाब से अंतरराष्ट्रीय सुसमाचार प्रचारक अंकुर नारुला वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूरे देशभर से म...