चक्रधरपुर, मार्च 7 -- चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में एकमात्र गोपीनाथपुर लैम्पस को धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया हैं। जहां प्रखंड के किसानों द्वारा धान बेचा जा रहा है। होली को लेकर पिछले कुछ दिनों से बंद लैंपस के खुलते ही शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित गोपीनाथपुर लैम्पस में सुबह से धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही किसान अपनी धान को ट्रैक्टर एवं मैक्स पीकअप वाहन में लादकर प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे। इस दौरान धान बेचने के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि सुबह से शाम तक धान अधिप्रापित केंद्र में किसानों ने अपनी धान को बेचा। बतातें चलें कि चक्रधरपुर गोपीनाथपुर लैम्पस को 26 हजार क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन गोपीनाथपुर लैम्पस में शुक्रवार की सुबह तक 6813 क्विंटल ही धान की खरीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.