लोहरदगा, जनवरी 23 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय से एक किलोमीटर कि दूरी में स्थित सुकुरहुट्टू जंगल में अठारह हथियों का झुंड पंहुच चुका है। इस झुंड में दो शावक भी हैं। एक महीने के अंतराल में दूसरी बार हाथी यहां पंहुचे हैं। इस जंगल के आस-पास के लोगों में दहशत व्याप्त है। किसानों को खेती नुकसान का होने का डर सता रहा है। जंगल के इर्द गिर्द गेंहू, मटर, आलू सहित कई फसल लगे हुए हैं, जब-जब भी झुंड इस क्षेत्र में आए हैं किसानों के फसल को नुकसान पहुंचा है। कैरो प्रखंड में पिछले छह साल से लगातार हाथियों के झुंड द्वारा लोगों कुचलकर मारा जा रहा है। प्रखंड में अभी तक छह लोगों की जान हाथियों ने ले लो है। जबतक झुंड दूसरे क्षेत्र में प्रस्थान नहीं करता है लोग भयभीत रहते हैं। सरस्वती पूजा के कारण लोग रात में घर के बाहर पंडाल में रहते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.