सहारनपुर, मई 4 -- सहारनपुर नगर निगम प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम बनकर उभरा है, जो वृहद स्तर पर एंटी रेबीज़ टीकाकरण कार्यक्रम को त्वरित गति से संचालित कर रहा है। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में पिछले चार महीनों में 25 वार्डों को कवर करते हुए करीब 18 हजार श्वानों का एंटी रेबीज़ टीकाकरण किया जा चुका है। यह अभियान भारत सरकार के वर्ष 2030 तक देश को रेबीज़ मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी एवं अभियान प्रभारी डॉ. सदीप मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत इस अभियान की शुरुआत 8 जनवरी को वार्ड 40 स्थित निगम परिसर से महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा की गई थी। यह भी पढ़ें- पशुधन स्वास्थ्य संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम कल से 300 दिनों मे...