उन्नाव, फरवरी 8 -- बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम शादीपुर स्थित शारदा नहर पुल से अमान खेड़ा तक प्रस्तावित 18 सौं मीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने विधि-विधान से किया। सड़क के निर्माण पर करीब 88 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। विधायक ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण काफी दिनों से मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर हो सकेगा। इस दौरान कमलेश पुजारी, अवर अभियंता शिवेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, मनोज द्विवेदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.