18 से 28 अगस्त तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान
बाराबंकी, अगस्त 17 -- बाराबंकी। जिले में 18 से 28 अगस्त तक 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान चलेगा। सरकारी व निजी विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने सभी पात्र बच्चों को अतिरिक्त एमआर खुराक दिलाने और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करेंगी और यू-विन पोर्टल पर विवरण दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.