बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के बढ़नी मिश्र में 18 फरवरी से 26 फरवरी तक होने वाली श्रीरामकथा व महर्षि वशिष्ठ मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए मंडल के आला अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बढ़नी मिश्र में गुरु वशिष्ठ का आश्रम है। माना जाता है कि यहां पर भगवान राम ने चारो भाइयों के साथ आकर शिक्षा ग्रहण किया था। मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर रामभद्राचार्य वशिष्ठ रामायण की कथा करेंगे। कथा में कई प्रमुख व्यक्तियों के आने की संभावना है। कथा स्थल पर प्रमुख व्यक्तियों और श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को आयुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान पूरी टीम के साथ बढ़नी गांव पहुंचे। श्रद्धालुओं की संख्या व मेहमानों के आगमन को ध्यान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.