नई दिल्ली, मई 17 -- Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 18-24 May 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 18 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में बुधादित्य राजयोग, गजलक्ष्मी योग और रूचक राजयोग का संयोग रहेगा। वृषभ राशि में इस समय बुध और सूर्य ग्रह युति कर बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। वहीं, मेष राशि में मंगल रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग बन रहा है। यह संयोग पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 18 से 24 मई के दौरान सूर्य, बुध, वृषभ राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 18 से 24...