प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़। विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए एक्सईएन, एसडीओ के कार्यालय में सोमवार 18 मई से 21 मई तक मेगा कैंप लगेगा। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि सोमवार से 21 मई तक सदर, कुंडा, लालगंज, रानीगंज एक्सईएन कार्यालय व जनपद में सभी 16 एसडीओ कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। मीटर जंप, स्मार्टमीटर में भार परिवर्तन, प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव, धरोहर धनराशि समायोजन, शुल्क समायोजन करने की शिकायत का निस्तारण होगा। यह भी पढ़ें- मेगा शिविर: बिजली संबंधी 77 शिकायतों में कुल 23 का निस्तारण यह भी पढ़ें- काउंटर-कैंप में हो रहा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...