बोकारो, मई 16 -- मारवाड़ी महिला समिति की ओर से अधिक मास के पावन अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 18, 19 व 20 मई को तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- शंकोसाई रोड नंबर-2 शीतला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 18 सेकार्यक्रम की जानकारी समिति की अध्यक्षा माया अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक उत्सव को इस बार आकर्षक नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पंडित मुकुंद शर्मा अपनी वाणी से नानी बाई के मायरा प्रसंग को जीवंत करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, संस्कृति व धार्मिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है।तैयारी और व्यवस्था सचिव...