मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में इंटर परीक्षा के कई केन्द्र 18 से 20 किलोमीटर तक की दूरी पर हैं। कोषागार से इन केंद्रों की दूरी अधिक होने के कारण समय पर प्रश्नपत्र पहुंचाने की चुनौती बनी हुई है। समय पर प्रश्नपत्र पहुंचाने को लेकर केंद्र की दूरी बुधवार को अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। दूर वाले केंद्र के मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी को पहले पहुंचने का डीएम ने निर्देश दिया है। जिले में इंटर परीक्षा के 81 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण प्रखंडों में भी केंद्र बनाए गए हैं। पारदर्शिता को लेकर दोनों पालियों के लिए बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र निकालने का समय निर्धारित किया गया है। पहली पाली में आठ बजे के बाद प्रश्नपत्र निकालना है और दूसरी पाली में 11 बजे के बाद। 9 बजे से पहले केन्द्र पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.