गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह। झारखण्ड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष समिति प्रखंड इकाई की एक बैठक शनिवार को हुई। बैठक में 29 मार्च को निलांबर-पितांबर पार्क मैदान रांची में राज्य स्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में 12 अप्रैल को गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के आवास पर जाकर मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन सह आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। बैठक में राजकुमार, इमामउद्दीन अली, अजय कुमार साव, मोहन पंडित, राजदेव तूरी, जागेश्वर दास, गोबर्धन पंडित, नीरज कुमार साव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.