गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण अपने डिफाल्टर आवंटियों को राहत देने के लिए 18 अप्रैल से ओटीएस-2026 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत आवेदन स्वीकार करेगा, लेकिन जो आवंटी तय समय में आवेदन नहीं करेंगे या भुगतान में लापरवाही बरतेंगे, भू-राजस्व की तरह बकाया वसूल किया जाएगा। योजना के तहत डिफाल्टरों को दंडात्मक ब्याज से पूरी तरह राहत दी जा रही। आसान किस्तों में बकाया जमा करने की सुविधा भी दी गई है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सभी डिफाल्टरों को ई-मेल, एसएमएस और नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 18 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और तीन माह तक आवेदन लिए जाएंगे। इसी अवधि में मामलों का निस्तारण भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.