अल्मोड़ा, जनवरी 22 -- अल्मोड़ा/भिकियासैंण। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की और अब तक मांगों के पूरा नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। गुरुवार को भी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर कहा कि लंबे समय से कर्मचारी 18 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से कई बार मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन भी दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...