नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- Mangal Kark Rashi Gochar 2026: मंगल ग्रह 18 सितंबर, 2026 को दोपहर 04.44 बजे अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। अपनी नीच राशि कर्क में मंगल 12 नवंबर, 2026 को रात 08.30 बजे तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि में मंगल 28 डिग्री पर सबसे कमजोर यानी नीच अवस्था में होते हैं। कर्क जल तत्व और चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि है। कर्क राशि में नीच के मंगल भावनाओं के बीच टकराव बढ़ाता है जिससे क्रोध और मानसिक असंतुलन जैसे परिणाम सामने आते हैं। मंगल के कर्क राशि में गोचर का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव :मेष राशि : मंगल गोचर के प्रभाव से कुछ चल-अचल संपत्ति की खरीद एवं बिक्री संभव हो सकती है। संबंधों में तनाव रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। यह भी पढ़ें- सितंबर में शुक्र अस्त, अक्टूबर म...