18 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद
अमरोहा, अगस्त 6 -- अमरोहा। डिडौली पुलिस ने करीब 18 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी अय्यूब रब्बानी को बिजनौर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साल 2008 में दर्ज एक धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार रहने से इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अय्यूब रब्बानी पुत्र अब्दुल हई निवासी गांव कनपुरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में रह रहा था। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साल 2008 में डिडौली कोतवाली में धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। वह तब से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.