जयपुर, जून 27 -- जयपुर वेस्ट पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे राकेश कुमार जांगिड़ (48) को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 25 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भागने की फिराक में था, लेकिन तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया गया। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह सदर थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था।पुलिस की पकड़ से दूर, लेकिन अधिकारियों तक थी पहुंच गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस आरोपी को पुलिस 18 साल से फरार बता रही है, वही पुलिस अधिकारियों के कार्यालय तक पहुंचता रहा। उसने कई अधिकारियों के साथ मुलाकात की, वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी पहचान और प्रभाव दिखाने की कोशिश करता रहा। यह भी पढ़े...