18 साल से कम थी उम्र, 40 साल की नौकरी के बाद खुला राज; प्राइमरी टीचर पर ऐक्शन की तलवार
देहरादून, अप्रैल 17 -- उत्तराखंड के कोटद्वार में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक टीचर पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जांच के बाद खुलासा हुआ है कि ज्वाइनिंग के समय टीचर की उम्र 18 साल से कम थी। आरोपी शिक्षक 40 साल की सेवा पूरी कर चुका है। अब शिक्षक पर नौकरी जाने के साथ वित्तीय वसूली का संकट मंडरा रहा है। कोटद्वार के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बालकनगर में तैनात प्राइमरी शिक्षक नफीस अहमद पर नियम विरुद्ध तरीके से नौकरी पाने का आरोप लगा है। भर्ती के समय शिक्षक की उम्र 18 साल से कम थी। यह राज तब खुला जब आरोपी 40 साल की सेवा पूरी कर चुका था। खास बात ये है कि आरोपी शिक्षक को 2023 में प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार भी मिल चुका है। अब शिक्षक पर नौकरी और पुरस्कार वापसी के साथ वित्तीय वसूली का संकट मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.