छपरा, जनवरी 1 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए सेवा कुटीर, सारण में आवासित रोशन कुमार को लगभग 18 वर्षों बाद उसके परिजनों से मिलाया गया। वर्षों की जुदाई के बाद जब रोशन अपने अपनों से मिला, तो वह पल हर किसी की आंखें नम कर गया। सेवा कुटीर में आवास के दौरान रोशन कुमार की पहचान, पारिवारिक पृष्ठभूमि और उसके परिजनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। लंबी और धैर्यपूर्ण प्रक्रिया के बाद अंततः उसके परिजनों का पता लगाया गया, जिसके बाद यह पुनर्मिलन संभव हो सका। अपने बिछड़े परिजन को इतने वर्षों बाद सामने पाकर परिवार भावुक हो उठा। परिजनों ने सेवा कुटीर सारण और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग राहुल कुमार, गृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.