18 साल बाद अध्यक्ष के प्रयासों से खुल गई समिति
उन्नाव, जुलाई 18 -- बीघापुर। 18 वर्षों से बंद पड़ी अकवाबाद बी-पैक्स साधन सहकारी समिति शनिवार को एक बार फिर किसानों की सेवा के लिए खोल दी गई है। पाटन तहसील क्षेत्र स्थित अकवाबाद गांव की बी-पैक्स सहकारी समिति 18 वर्षों से बंद थी। इससे किसानों में भारी नाराजगी रही। क्योंकि खाद, बीज और डीएपी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। किसानों ने इसकी शिकायत सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह से एक बैठक के दौरान की तो वह संबधित अफसरों पर खफा हो गए। कागजात मांग कर बंद होने का कारण जाना और प्रयास शुरू किए। शनिवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने समिति से खाद वितरण का शुभारंभ कराकर किसानों को राहत दी है। अध्यक्ष के मुताबिक क्षेत्र के किसानों को अब खाद के लिए दूसरी समितियों अथवा निजी दुकानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बताया कि जिले में 27 नई साधन सहका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.