18 साल पुराने हत्याकांड में गैर-जमानती वारंट पर पूर्व विधायक का भतीजा भेजा जेल
अलीगढ़, जुलाई 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के देवी नगला इलाके में 18 साल पहले हुए हत्याकांड के मामले में पूर्व विधायक अमर सिंह के भतीजे मोहकम सिंह को अदालत ने गैर-जमानती वारंट के आधार पर जेल भेज दिया। मोहकम ने प्रकरण में सफाई साक्ष्य के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन, गवाही के लिए हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने वारंट जारी किए थे। एडीजीसी जेपी राजपूत ने बताया कि साल 2007 में क्वार्सी (वर्तमान में महुआखेड़ा) क्षेत्र के देवी नगला निवासी नाहर सिंह की हत्या हुई थी। इसमें पूर्व विधायक के दोनों बेटे सतीश व विजेंद्र, भतीजा मोहकम सिंह, ओमकार, नेमपाल, सुभाष, प्रीतम सिंह, तनुज व नरेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें नेमपाल व प्रीतम की मौत हो चुकी है। प्राचीनतम पत्रावली होने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने जल्द निस्तारण के निर्देश दिए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.