नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय हेडक्वार्टर की एकाउंट्स ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल की उनके ही सरकारी आवास में गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय बेटे अरमान ने अपने 45 साल पिता नितिन सिंह की देशी कट्टे से सिर में गोली मारकर जान ले ली। इस खौफनाक वारदात की वजह बेटे की शादी की वो जिद बनी, जिसे कानूनी उम्र (21 साल) से पहले मानने से माता-पिता ने इनकार कर दिया था। यह घटना सेक्टर-22 स्थित सरकारी क्वार्टर की है, जहां शुक्रवार को हेड कांस्टेबल का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी बेटे अरमान को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से हत्या में इस्तेमाल कट्टा बरामद कर लिया है।'अभी 18 का है, 21 का होने पर करेंगे शादी' पुलिस अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि आरोपी...