एक प्रतिनिधि, जनवरी 6 -- बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में विराट रामायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। लगभग 120 एकड़ में फैले इस परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा 22 अन्य मंदिर होंगे जिनके कुल 18 शिखर होंगे। केसरिया के कैथवालिया में निर्माणाधीन इस मंदिर परिसर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया जा रहा है, जो महाबलीपुरम (तमिलनाडु) से पूर्वी चंपारण पहुंच चुका है। 17 जनवरी को इसे स्थापित करने की तैयारी है। कैथवालिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण पटना स्थित महावीर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा है। ट्रस्ट के सचिव सायन कुणाल ने कहा कि 2030 तक यह मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट सायन के पिता दिवंगत आचार्य कुणाल किशोर का ड्र्रीम प्रोजेक्ट रहा है। दरअसल, विराट रामायण मंदिर का प्रवेश द्वार, गणेश स्थल, सिंह द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.