कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली। काम में लापरवाही मिलने पर 18 शिक्षामित्रों और तीन अनुदेशकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई अमल में लाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा बीईओ मूरतगंज, सरसवां, कड़ा, चायल व कौशाम्बी का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया गया है। बैठक में जर्जर परिषदीय विद्यालयों के मूल्यांकन, ध्वस्तीकरण, नीलामी की स्थिति की समीक्षा के दौरान बीएसए को आवश्यक निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विद्यालयों में निपुण तालिका अपडेट रहे। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सफाई कर्मियों से प्रतिदिन विद्यालयों की साफ-सफाई के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायतराज अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.