कन्नौज, अगस्त 2 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले के 18 शिक्षण संस्थानों और प्रशिक्षण केंद्रों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सुबह 10 बजे से होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशभर के युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे और अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित संस्थानों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मेरा युवा भारत के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पीयू : 75 विद्यार्थी आज पीएम के साथ लाइव स्ट्रीमिंग म...