18 वें स्मृति दिवस पर कॉ. युगल की प्रतिमा का अनावरण
गिरडीह, जून 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के अड़वारा पंचायत स्थित लुकुईया गांव में मंगलवार को भाकपा माले के दिवंगत नेता युगल पासवान की प्रतिमा का अनावरण हुआ। 18वें स्मृति दिवस के मौके पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई। इसके बाद युगल पासवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया। पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि युगल पासवान बगोदर में गरीब-गुरबों के मान-सम्मान के संघर्ष के सच्चे साथी थे। उनके नेतृत्व में बगोदर पश्चिमी इलाके के गांव-गांव में राजनीतिक-सामाजिक बदलाव की लड़ाई आगे बढ़ी थी। उन्होंने कहा कि युगल बाबू के रास्ते को और मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही गांव-इलाके के अधिक से अधिक लोगों को झारखंड ग्रामीण मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.