फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और बाल विवाह रोकथाम को गठित जिला टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक में डीएम ने अफसरों को दिशा निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी बैठक में डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अपर जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड और ग्राम स्तर पर गठित समितियों की बैठक के लिए रोस्टर जारी करें और प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से बैठकें हों। जिला प्रोवेशन अधिकारी से कहा कि ब्लाक स्तर पर भी समितियों की बैठकों का एक वर्ष का रोस्टर तैयार करें। क्षेत्राधिकारी नगर, श्रम विभाग, समाज कल्याण अधिकारी, प्रोवेशन अधिकारी के साथ संयुक्त टीम बनाकर बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.