बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ छूटे हुए मतदाताओं, पहली बार मतदाता बनने वालों, महिला, दिव्यांग, बेघर नागरिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप केला ने बताया कि पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फार्म-6ए, मृतक, स्थानांतरित व डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता आदि में संशोधन के लिए फार्म-8 का इस्तेमाल करें। आवेदन बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील व जिला निर्वाचन कार्यालय के अलावा एप व वोटर्स पोर्टल के माध्यम से ...