18 वर्षीय युवती से रेप में 80 साल के बुजुर्ग बरी
फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। 18 साल की युवती से रेप के आरोप में छह साल बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-एक ने बरी कर दिया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में निवास बुजुर्ग पर एक युवती ने केस दर्ज कराया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संदीप त्रिपाठी ने बताया कि हुसेनगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में हाजीपुर गंग थाना हुसेनगंज निवासी मुन्ना मिश्रा उर्फ शिवप्रसाद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। सात जनवरी 2021 को आरोपी के विरुद्ध आरोप तय किए थे।अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने आरोपी को संदेह का लाभ प्रदान करते हुए दोषमुक्त करार दिया। निर्णय के साथ ही आरोपी के जमानत बंधपत्र और जमानतपत्र निरस्त कर जमानतदारों को दायित्व से मुक्त कर दिया गया। साथ ही आरोपी को नियमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.