18 वर्षीय युवती के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज, बरामदगी को लेकर छापेमारी
समस्तीपुर, मई 28 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां आशा देवी ने मथुरापुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पुत्री 23 मई को घर से राशन लाने के लिए दुकान गई थी, लेकिन उसके बाद से वापस घर नहीं लौटी।
मामले की जानकारी परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। आवेदन में कहा गया है कि युवती बांध किनारे स्थित एक राशन दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि पूर्व में उक्त दुकानदार के परिवार से विवाद भी हुआ था और उस दौरान उनकी पुत्री को उठवा लेने की धमकी दी गई थी।
पुलिस कार्रवाई इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.