18 लाख से बस्ती तक पहुंचेगी बिजली, मिली स्वीकृति
गाजीपुर, जून 2 -- खानपुर। आजादी के बाद से बिजली सुविधा से वंचित सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के सईचना गांव की वनवासी, राजभर और हरिजन बस्ती में अब जल्द ही बिजली की रोशनी पहुंचेगी। करीब एक किलोमीटर दूर स्थित इस बस्ती में आज तक बिजली का एक भी खंभा नहीं लगाया गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की स्वीकृति मिलने के बाद लगभग 18 लाख रुपये की लागत से बस्ती के विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। ग्राम प्रधान शिव दयाल सिंह ने बताया कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से बस्तीवासियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी और बच्चों व बुजुर्गों को बिजली की सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक ने बताया कि क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.