वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। सिगरा और रामनगर पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग कार्रवाई में 40 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है। कुल चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। सिगरा थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि लहरतारा में अमूल डेयरी के पास मुखबिर की सूचना पर एक चारपहिया वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में पीछे की सीट के नीचे छिपाकर गांजा रखा गया था। करीब 30 किलो गांजा पकड़ा गया। वाहन से दो तस्कर ओडिसा के अनुगुल जनपद के सानुला (ठाकुरगढ़) निवासी रोहित साहू, संतोष कुमार धरे गए हैं। पुलिस ने वाहन के अलावा तीन मोबाइल फोन, 700 रुपये जब्त किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रोडवेज कुमार गौरव सिंह, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, कांस्टेबल संतोष कुमार, रवि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.