नवादा, जुलाई 14 -- नवादा सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, त्रिलोकी बिगहा के तत्कालीन प्रभारी हेडमास्टर रंधीर कुमार को मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार की सुबह स्कूल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। रंधीर कुमार पर 18.72 लाख रुपये की सरकारी राशि के गबन का आरोप था। वह सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुईया टांड़ के शालीग्राम प्रसाद का बेटा बताया जाता है। इस मामले में 14 जनवरी 2025 को मुफस्सिल थाना कांड संख्या-20/25 दर्ज है।

आरोप और गिरफ्तारी नवादा के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह नवादा सदर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. मजहर हुसैन द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उक्त शिक्षक पर आरोप है कि उसने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, त्रिलोकी बिगहा के भवन निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान मद एवं बिहार सरकार द्वारा निर्गत की गयी ...