उरई, अप्रैल 27 -- आटा। संवाददाता ग्राम पंचायत अकोड़ी में गांव से नहर तक जल निकासी की समस्या दूर करने के उद्देश्य से जिला पंचायत निधि से 18,02,804 रुपये की लागत से करीब 150 मीटर लंबा नाला बनवाया गया था, कागजों में यह योजना गांव के विकास की बड़ी पहल मानी गई, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है, निर्माण के कुछ समय बाद ही नाला अपनी उपयोगिता खो बैठा है और अब यह न सिर्फ गंदगी का अड्डा बन गया है, बल्कि ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण भी बनता जा रहा है।नाले की स्थिति इतनी दयनीय है कि जगह-जगह कूड़ा-करकट भरा पड़ा है, जिससे पानी का बहाव रुक गया है और पानी बीच रास्ते में ही जमा हो रहा है, नहर तक पहुंचने के बजाय गंदा पानी आसपास ही फैल रहा है, जिससे दुर्गंध और जलभराव की समस्या बनी रहती है। कई स्थानों पर नाले के ऊपर डाली गई सीमेंट की पट्टियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.