धनबाद, मार्च 10 -- हीरापुर चिरागोड़ा स्थित न्यू आयरन जिम में सोमवार को थैलेसीमिया सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त की कमी को देखते हुए लगाए गए इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 40 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर की खास बात यह थी कि यहां 18 युवतियों ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिम संचालक सद्दाम ने बताया कि अपने परिसर में इस तरह का सामाजिक कार्य कर उन्हें बेहद संतोष मिल रहा है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। शिविर का संचालन समाजसेवी अंकित राजगढ़िया कर रहे थे। रक्तदान करनेवालों में अमृता, प्रीति, खुशी, स्नेहा, रूही, पूनम, राजेश, प्रथम, अंकुश और समीर सहित कई लोग शामिल रहे। सारा ब्लड धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड सेंटर को दिया गया। ब्लड सेंटर के राजू, संजीव, अमृत और शंभु न...