गोड्डा, अप्रैल 25 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच गोड्डा जिले में बिजली संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बार-बार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं रात में बिजली नहीं रहने से लोगों की नींद उड़ गई है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोड्डा जिले को पीक आवर में 80 से 90 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है। जिले में गांधी ग्राम ग्रिड और लालमटिया ग्रिड से आपूर्ति की जाती है, लेकिन वर्तमान समय में जरूरत के मुकाबले केवल 18 मेगावाट बिजली ही मिल रही है। उन्होंने बताया कि गोड्डा टाउन क्षेत्र को ही सुचारु रूप से बिजली देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.