18 माह से मानदेय नहीं, रोजगार सेवकों में नाराजगी
गंगापार, जुलाई 13 -- प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वर्षों से कम मानदेय, लंबित भुगतान और सरकार की घोषित सुविधाएं लागू न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन तेज करने का संकेत दिया है। रविवार को ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में रोजगार सेवकों ने बारा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 20 जुलाई तक सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो लखनऊ में वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2008 से मनरेगा योजना में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को शुरुआती दौर में मात्र दो हजार रुपये प्रतिमाह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.