18 माह बाद तीन माह के बच्चे संग बरामद हुई नाबालिग पीड़िता
गौरीगंज, मई 9 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र से करीब 18 माह पूर्व लापता हुई कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया। पीड़िता अपनी गोद में तीन माह के बच्चे के साथ मिली। मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल रावत उर्फ शिवपूजन को गिरफ्तार कर दुराचार और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि कस्बा निवासी नाबालिग छात्रा 23/24 अक्टूबर 2024 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। छात्रा के पिता ने 25 अक्टूबर 2024 को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा महराज निवासी ई-रिक्शा चालक राहुल रावत पुत्र कामता उर्फ पुजारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर बेटी को भगाने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार छात्रा और आरोपी की तलाश में जुटी रही। जांच का दायरा गैर प्रांतों तक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.