रांची, फरवरी 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय कर्मचारी एवं अधिकारी परिसंघ ने केंद्र सरकार से 18 माह के बकाया महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। परिसंघ के अध्यक्ष डॉ सहदेव राम ने कहा कि 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का महंगाई भत्ता/राहत लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों के लिए फ्रीज किया गया था, जिसका भुगतान अब तक नहीं हुआ है। मौजूदा महंगाई दर वास्तविक महंगाई की तुलना में अपर्याप्त है, इसलिए बकाया राशि का तत्काल भुगतान जरूरी है। बताया कि 21 फरवरी को सिकंदराबाद में आयोजित सम्मेलन में करीब 40 केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने को कहा गया। परिसंघ ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन की रणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.