जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा और एक अप्रैल तक पूरा कराया जाएगा। बोर्ड ने शुचितापूर्ण मूल्यांकन के लिए कड़ी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। मूल्यांकन कार्य वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। इसके साथ ही जनपद और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से वेबकास्टिंग के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। मूल्यांकन शुरू होने से एक घंटे पहले स्टैटिक मजिस्ट्रेट को केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह रोक रहे...