पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। शहर के एक बारात घर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई की बैठक संपन्न हुई। 18 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि शर्मा ने की। बैठक में आगामी 18 मार्च को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी एवं जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके निर्देशन से बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी को सहयोग एवं प्रेरणा प्राप्त हुई। संचालन नगर महामंत्री हरिपाल यादव ने किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष राहुल गजवानी, कोषाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह, उमेश पटेल, हरदीप सिंह ढिल्लो, हर्षल जैसवार, डब्बू पटेल, शोभित द्विवे...