लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के तत्वावधान में 18 मार्च को होली मिलन समारोह किया जाएगा। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक भगवान विश्वकर्मा मंदिर गोला परिसर में किया जाएगा। समारोह में विभिन्न दलों के नेता, अधिकारी, मजदूर, मिस्त्री और विश्वकर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान दोपहर 2 बजे महासंघ की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में मनरेगा मजदूरों के साथ किसान, अधिवक्ता, पत्रकार तथा समाज के अन्य वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.