मुंगेर, मार्च 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस 18 मार्च को सादे समारोह में मनाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. महेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस समारोह 18 मार्च को डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के पहले सत्र में लगभग एक घंटे तक विश्वविद्यालय के अबतक के कार्यकाल, उपलब्धियों और विकास से जुड़े विषयों पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे जायेंगे। वहीं दूसरे सत्र में करीब एक घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें विद्यार्थियों की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र होगी।बैठक में आयोजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.