पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।18 मार्च को पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना का आठ साल हो जायेगा। विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु चार समितियों का गठन किया गया है। इनमें फाउंडेशन डे आयोजन समिति, सांस्कृतिक समिति, मंच प्रबंधन एवं सज्जा समिति तथा खेल आयोजन समिति शामिल हैं। ये समितियां अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देंगी। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल गतिविध...