18 महीने से शौहर से मिलने को भटक रही शमा, पुलिस से लगाई गुहार
शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- खुदागंज। जयपुर में निकाह के बाद ससुराल पहुंची महिला को कथित रूप से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता 18 महीने से शौहर से मिलने के लिए थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी सलमान और पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी शमा की 9 फरवरी 2025 को जयपुर में शादी हुई थी। शमा के मुताबिक, दोनों परिवारों की सहमति और रिश्तेदारों की मौजूदगी में निकाह हुआ था। इसके बाद वह खुदागंज स्थित ससुराल पहुंची। आरोप है कि एक दिन बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में सलमान भी परिजनों के कहने पर उसे जयपुर छोड़ आया।तब से शमा कभी खुदागंज, कभी पीलीभीत के भुता थाने और कभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रही है। उसका कहना है कि उसे सिर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.