18 महीने से फरार 25 हजार का इनामी हत्यारोपी फुन्नू गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 5 -- सुभाषनगर पुलिस ने हत्या के मामले में करीब 18 माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वंशीनगला नई बस्ती निवासी सोनू कश्यप उर्फ फुन्नू उर्फ मुन्नू को रामगंगा तिराहे से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार नैन ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को शाम करीब सात बजे वंशीनगला निवासी सोनू कश्यप उर्फ विकास पर मोहल्ले के ही प्रेमसिंह, सोनू कश्यप उर्फ फुन्नू, देवेन्द्र, मिथुन और भीमसेन उर्फ भीमा ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई थी। मृतक के पिता श्याम सिंह की तहरीर पर एक मार्च 2025 को इन सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस देवेन्द्र, मिथुन, भीमसेन और प्रेमसिंह को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.