नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- हरीश कंडारी/नरेंद्र तोमर, देहरादून देहरादून के कालसी के कचटा गांव में आपसी विवाद के चलते पति ने दरांती से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कालसी ब्लॉक के राजस्व गांव कचटा में मनोज (27) पुत्र बलिया खेतीबाड़ी का काम करता है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका नीलू (20) से प्रेम विवाह हुआ था। प्यार, घर से भागकर शादी और फिर रिश्ते में रोज के झगड़ों का ऐसा जहर घुला, जिसने 18 महीनों के भीतर हंसते-खेलते संसार को बिखेरकर रख दिया। साथ जीने-मरने की कसमें खाकर शुरू हुआ यह रिश्ता बेहद खौफनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गया, जो पीछे छोड़ गया है केवल बिखरे पड़े सपने और कभी न भरने वाला दर्द। यह भी पढ़ें- पाक से शांति की तलाश में ...