18 महीने के डीएलएड पर नियुक्त शिक्षक हटाए जाएंगे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 18 महीने के डीएलएड कोर्स पर नियुक्त टीआरई-3 के शिक्षक हटाए जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इसका निर्देश दिया है।सभी जिलों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी गई है। निदेशक ने सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 18 महीने की डीएलएड उपाधि विद्यालय अध्यापक नियुक्ति के लिए मान्य नहीं होगा। ऐसे में टीआरई-3 में इस डिग्री पर नियुक्त शिक्षकों की सेवा निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए समाप्त की जाए। सभी जिलों को इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिले में सभी प्रखंडों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.