सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में गुरुवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के तहत जननी संस्था के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 21 महिलाओं ने परिवार नियोजन की स्थाई सेवा नसबंदी का लाभ उठाया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि नसबंदी की लाभार्थी महिलाओं को दो हजार प्रोत्साहन राशि खाते में भेजा जाएगा। वहीं प्रेरक आशा, या अन्य को तीन सौ रुपए की राशि दी जाएगी। इस दौरान डॉ. एलबी यादव, देवेन्द्र सिंह, अंकुर, सचिन, अमृता, मेराज अहमद, प्रियंका, नंदिता, रूपा, प्रीती आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.