पाकुड़, दिसम्बर 20 -- 18 महिलाओं का बंध्याकरण सम्पन्न हिरणपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हिरणपुर में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 18 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह प्रक्रिया अनुभवी चिकित्सकों डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं डॉ. अमित कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन किया गया तथा महिलाओं को ऑपरेशन पूर्व एवं पश्चात आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सभी महिलाएं स्वस्थ हैं और उन्हें आवश्यक देखभाल संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.